11 benefits of egg eating in hindi
11 benefits of egg eating in hindi

आज कल लगभग सभी लोगो ने मुर्गी के अंडे को अपने आहार शामिल कर लिया हैं| पहले तो सिर्फ जो लोग मांसाहारी खाना जैसे मीट या मछली आदि खाते थे| वे लोग ही सिर्फ अन्डो का सेवन किया करते हैं| लेकिन अब सभी लोग चाहे वे किसी भी जाति या धर्म से हो अंडे तो खाते ही हैं|
अंडे को इतना अधिक पसंद किया जाने का सबसे बड़ा कारण यह हैं कि अंडे बाज़ार में बहुत ही सस्ते दाम पर आसानी से उपलब्ध हो जाते है| अंडे में महंगे-महंगे ड्राई फ्रूट या पनीर आदि से भी कहीं अधिक मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं| सेहतमंद होना किसको अच्छा नहीं लगता| सभी लोग अपने शरीर को फिट रखना चाहते हैं लेकिन आज के महंगाई के दौर में हर आदमी ड्राई फ्रूट, फल, पनीर, दूध आदि नहीं खा सकता हैं|
इसीलिए अगर आप को सस्ते दाम में अपनी सेहत को दुरुस्त रखना हैं तो आप अन्डो को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं|
अंडे का इस्तेमाल लोग कई तरह से करते हैं| कुछ लोग कच्चे अंडे को उबले दूध में डालकर खाना पसंद करते हैं| कुछ लोग अंडे को उबालकर खाना पसंद करते हैं| अंडे से अंडा करी भी बनायीं जाती हैं और अंडे को चाऊमीन या फ्राइड राइस जैसी रेसिपी में भी मिलाकर भी खाया जाता हैं|
अंडे का सेवन आप किसी भी तरह से कर ले| आपको अंडे के सेवन से होने वाले लाभ मिल ही जाते हैं|
अंडे के प्रकार
बाज़ार में मुर्गी के अंडे दो प्रकार के मिलते हैं|
एक तो देसी अंडे और दुसरे सफ़ेद रंग के फार्म के अंडे|
देसी अंडे का रंग हल्का भूरा होता हैं जबकि फार्म के अंडे का रंग बिलकुल सफ़ेद होता हैं| देसी अंडे बाज़ार में बहुत कम ही देखने को मिलते हैं लेकिन फार्म के सफ़ेद अंडे बहुत ही आसानी से बाज़ार में उपलब्ध हो जाते हैं|
देसी अंडे सीधे मुर्गी से स्वाभाविक रूप से विकसित किये जाते हैं जबकि फार्म के अंडे मुर्गियों को इंजेक्शन और दवाई आदि देकर विकसित किये जाते हैं|
दोनों अन्डो में ही पोषक तत्व पाए जाते हैं लेकिन देसी अन्डो में फार्म के अन्डो से कहीं ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व मिलते हैं| देसी अंडे फार्म के अन्डो से महंगे होते हैं| देसी अन्डो में फाम के अन्डो से 15 % अधिक पोषक तत्व मिलते हैं|
अंडे किस मौसम में खाने चाहिए
अक्सर लोग यह सोचते हैं कि अंडे सिर्फ सर्दियों में ही खाने चाहिए| लेकिन यह बात ठीक नहीं हैं आप अन्डो का सेवन पूरे साल किसी भी मौसम में कर सकते हैं|
अन्डो में पाए जाने वाले मुख्य पोषक तत्व निम्नलिखित हैं|
विटामिन ए:
अंडे में विटामिन ए प्रचुर मात्रा में मिलता हैं| अंडे में पाया जाने वाला केरोटिन नाम का तत्व आपके शरीर में जाने के बाद विटामिन ए में तब्दील हो जाता हैं|
विटामिन बी2 और विटामिन बी12:
अंडे के सफ़ेद भाग में विटामिन बी 2 और विटामिन बी 12 पाया जाता हैं|
विटामिन डी और विटामिन ई:
अंडे में विटामिन डी और विटामिन ई भी बहुत अधिक मात्रा में पाया जाता हैं|
अंडे में आयरन, पोटासियम, वसा आदि पोषक तत्व भी बहुत अधिक मात्रा में मिलते हैं|
egg eating benefits in hindi (ande khane ke fayde hindi me )
अंडे खाने के निम्नलिखित फायदे हैं|
- आँखों के लिए फायदेमंद
अगर आप रेगुलर अपने भोजन में अन्डो को शामिल कर ले तो आपकी आँखें कभी भी कमजोर नहीं होती हैं और आँखों से सम्बन्धित सभी रोग आपसे कोसो दूर रहते हैं
- दिमाग के विकास के लिए
अन्डो के सेवन से दिमाग का पूर्ण विकास होता हैं| आपकी स्मरण शक्ति बहुत अधिक तेज हो जाती हैं|
- वजन कम करने के लिए
अगर आप अंडे का सिर्फ सफ़ेद भाग खाते हैं तो यह आपके वजन को भी नियंत्रित करता हैं| अंडे खाने से शरीर को सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं और आपको काफी लम्बे समय तक भूख भी नहीं लगती हैं| भोजन करने की इच्छा कम होने की वजह से आपका वजन नियंत्रित हो जाता हैं|
- रोग प्रतिरोधक क्षमता बढाने के लिए
अंडे के सेवन से आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती हैं और आप जल्दी-जल्दी बीमार होने जैसी समस्या से निजात पा लेते हैं |
- बालो के लिए
अन्डो का सेवन आपके बालो के लिए बहुत ही अधिक लाभदायक हैं| अन्डो के सेवन से आपके बाल सदेव चमकदार रहते हैं| आपके बाल घने, मजबूत हो जाते हैं| आपके बाल असमय सफ़ेद भी नहीं होते है|
- मजबूत हड्डियों के लिए
अन्डो के नियमित सेवन से आपकी हड्डियाँ बहुत ही अधिक मजबूत हो जाती हैं|
- शारीरिक विकास के लिए
आप अगर नियमित रूप से अन्डो का सेवन करते हैं तो यह आपके शरीर के पूर्ण रूप से विकास करने में पूर्ण रूप से सहायक हैं|
- दांतों की मजबूती के लिए
अन्डो से सेवन करने से आपके दांत सदेव के लिए मजबूत बने रहते हैं|
- बढती उम्र के असर को कम करने के लिए
जो व्यक्ति अन्डो का नियमित रूप से सेवन करते हैं उनका चेहरा हमेशा जवान नजर आता हैं|
- हिमोग्लोबिन के स्तर को ठीक करने के लिए
अन्डो में मिलने वाले सभी पोषक तत्वों की वजह से आपके शरीर में हिमोग्लोबिन का स्तर ठीक हो जाता हैं|
- नई कोशिकाओ का निर्माण
क्योंकि अंडे में हमारे शारीर के लिए सभी पोषक तत्व मिलते हैं| अंडे आपके शरीर में नई-नई कोशिकाओ का निर्माण करने में सहायक हैं|
अब हम मुर्गी के अन्डो के सेवन से होने वाले सभी फायदों को जान गए हैं| अत: हमें बिना किसी देरी के अपने दैनिक आहार में अन्डो को शामिल करना चाहिए|