Veg Biryani recipe in Hindi
Veg Biryani recipe in Hindi
वेज बिरयानी बनाने की विधि ( दो लोगो के लिए)

वेज बिरयानी का नाम सुनते ही हमारे मुंह में पानी आने लगता हैं| बिरयानी की सुंगंध से ही उसको खाने का मन होता हैं| किसी व्यक्ति को अगर भूख भी न लगी हो तो वेज बिरयानी सामने आते ही वह उसको खाए बिना नहीं रह सकता हैं| बासमती चावल और चुनिन्दा मसालों से निर्मित वेज बिरयानी के स्वाद का हर कोई दीवाना हैं|
वेज बिरयानी खाने में जितनी स्वादिष्ट डिश हैं, इसको बनाने में उतनी ही लागत और मेहनत भी लगती हैं|
आईये अब हम वेज बिरयानी में डाली जाने वाली सभी सामग्रियों के बारे में जानते हैं|
- बासमती चावल-दो कप
- देसी घी- आधा कप
- दही -एक कप
- रिफाइंड तेल- आधा कप
- जीरा- एक छोटी चम्मच
- लाल मिर्च -आधा चम्मच
- सोयाबीन की वडिया -सौ ग्राम
- हरी मिर्च- दो
- धनिया पिसा- दो छोटी चम्मच
- नमक- स्वादानुसार
- हल्दी पाउडर-आधा चम्मच
- अदरक- दस ग्राम कसकर
- काजू- पच्चीस
- बड़ी इलायची- पांच
- जायफल- दो चम्मच
- तेजपत्ता- एक
- लौंग- दस
- छोटी इलायची- चार
- फूल गोभी- 250 ग्राम
- हरा धनिया- 100 ग्राम कटा हुआ
- शिमला मिर्च-दो
- गाजर-दो
- फ्रेंच बीन्स-बीस
- आलू-चार
- टमाटर-चार
- पुदीना के पत्ते- बीस पत्ते
- प्याज-एक
स्वादिष्ट बिरयानी बनाने की सरल विधि(How to cook Veg Biryani )
चावल को लगभग आधे घंटे के लिए पानी में भिगो कर रख दीजिये| आधे घंटे के बाद चावल को किसी छलनी में डाल दे बचे पानी को फेक दीजिये | अब स्टोव को ऑन कीजिये किसी बर्तन में 10 कप पानी डाल दे | अब उस बर्तन को स्टोव पर रख दीजिये| पानी थोडा सा तेज उबलने लगे तो पानी में तेजपत्ता , दाल चीनी , बड़ी इलायची और लौंग भी डाल दीजिये| पानी जब बहुत अधिक तेज उबलने लगे तो भिगोये हुए चावल को उबलते पानी में डाल दीजिये|
चावल को थोडा सा खड़ा ही पकाए| पूरी तरह से न पकने दे| आपके चावल थोड़े से कच्चे रह जाने चाहिए| इन चावलों को आप छलनी में छान ले| चावलों से पानी अलग हो जायेगा| इन चावलों को ठंडा करने के लिए आप किसी दुसरे बर्तन में डाल दे| सोयाबीन की वडीयो को पानी में थोड़ी देर तक भिगो लीजिये| अब सोयाबीन वडी को निचोड़ कर उसका पानी निकल दीजिये|
अब आप कढाई में तेल गर्म कीजिये और इस तेल में सभी कटी हुई सब्जियों को तल लीजिये| अब उस तेल आप मसालों को भून लीजिये| मसाले को भूनने के लिए सबसे पहले जीरे को कढाई में तल लीजिये इसके बाद कढाई में अदरक, हरी मिर्च, प्याज कसा हुआ, हल्दी, धनिया, गर्म मसाला, लौंग, कलि मिर्च, दाल चीनी, इलायची आदि भून लीजिये भूने हुए मसाले में आप दही डाल लीजिये| भुने मसाले में सब सब्जियां और सोयाबीन डाल दीजिये| अब इस मिश्रण में चावल को अच्छी तरह से मिला दीजिये|
अब बिरयानी को धीमी-धीमी आंच पर पकाए
अब आप एक भारी बर्तन को आंच पर रखिये| अगर पीतल या एल्युमीनियम का भिगोना हो तो बहुत ही अच्छा होगा| बर्तन में दो चम्मच देसी घी डाल दीजिये| अब चावल, मसाले और सब्जियों के मिश्रण से बनी बिरयानी को आप बर्तन में डाल दीजिये| चावलों को ऊपर से हरा धनिया, पुदीना और काजू डाल कर थोड़ी देर तक चमचे से चलाये| आठ बड़े चम्मच घी डाल दीजिये| बर्तन को किसी प्लेट से ढक दीजिये और लगभग पन्द्रह मिनट तक धीमी आंच पर पकने दो| आपकी लजीज बिरयानी बन कर तैयार हैं|